05422414509
shriakpgcvns@gmail.com

प्रतिवर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। 28 फरवरी सन 1928 के दिन महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का आविष्कार किया और वर्ष 1930 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया।
आज कंप्यूटर अनुप्रयोग विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर “कंप्यूटर विज्ञान तथा अनुप्रयोग ” विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। छात्राओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । विभागाध्यक्ष श्रीमति निधि बाजपेयी ने कंप्यूटर विज्ञान तथा विभिन्न क्षेत्रों में उसके अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला ।
इस कार्यक्रम में डीन विज्ञान संकाय डॉ परितोष भट्टाचार्य सर, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग डॉ संजय सिंह सर ,विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान विभाग डॉ सुनील मिश्रा सर ,रसायन विज्ञान विभाग की श्रीमती अंविता सिंह मैडम व अन्य सहकर्मियों की सादर उपस्थिति से छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ।

Related Post

दो दिवसीय हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनीदो दिवसीय हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी

दिनांक 24.5.2022 गृह विज्ञान विभाग के बी.ए. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा प्रायोगिक कार्य के अंतर्गत दो दिवसीय हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका

Pooja EventPooja Event

सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा श्री बड़ा गणेश जी के “भव्य श्रृंगार ” का दर्शन कर पुण्य लाभ लें |