05422414509
shriakpgcvns@gmail.com

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आज 28 फरवरी 2023 को रसायन शास्त्र विभाग में परास्नातक कक्षाओं की छात्राओं की एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आज 28 फरवरी 2023 को रसायन शास्त्र विभाग में परास्नातक कक्षाओं की छात्राओं की एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें परास्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की छात्राओं के 6 समूहों के बीच उच्चतर रसायन शास्त्र से संबंधित प्रश्न पूछे गए। समूह सी की छात्राओं ने 72 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि समूह बी छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं। उक्त प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष डा परितोष प्रसाद भट्टाचार्य सहित विभाग के समस्त शिक्षक डा जे पी शर्मा , डा अंजू श्रीवास्तव , डा अम्बरीष सिंह , डा मीरा सिंह , श्रीमती अन्विता सिंह , श्री संजय कुशवाहा तथा परास्नातक कक्षा की सभी छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Related Post