अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, वाराणसी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने बायोगैस प्लांट, सोलर डिजाइन, माइक्रोबियल फ्यूल सेल, हाइड्रोपोनिक्स, सीवेज वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट और इंडस्ट्रियल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए।
शिक्षकों द्वारा छात्राओं के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया गया और उनके नवाचार व वैज्ञानिक सोच की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
यह आयोजन छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।