महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 के प्रवेश कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु प्रवेश समिति का गठन किया गया है। समिति के सभी अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य दिनांक 23 जुलाई 2026 से प्रवेश प्रक्रिया में अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
साथ ही, स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा परास्नातक द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 के मध्य अपना प्रवेश शुल्क महाविद्यालय में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर प्रवेश सुनिश्चित करें।
प्रवेश समिति से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं समिति सदस्यों की सूची कार्यालय आदेश में उपलब्ध है। सभी विद्यार्थियों एवं संबंधित शिक्षकों/कर्मचारियों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।