गृह विज्ञान विभाग की पहल—विश्व स्तनपान सप्ताह पर व्याख्यान, ग्राम जागरूकता एवं पोषण प्रदर्शनी आयोजित
विश्व स्तनपान सप्ताह ( 1 अगस्त - 7 अगस्त 2026 ) के अवसर पर श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज के बुलानाला परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग की प्रवक्ताओं की सहभागिता से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्तनपान के महत्व, शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभाव तथा जन्म के तुरंत बाद स्तनपान प्रारंभ करने की आवश्यकता प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर अनीता सिंह ने बताया कि शिशु के संपूर्ण शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम एवं संपूर्ण आहार है। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजन एवं पोस्टर के माध्यम से स्तनपान की महत्व को बताते हुए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में महाविद्यालय के परमानंदपुर परिसर में गृह विज्ञान की प्रवक्ताओं के निर्देशन में छात्राओं द्वारा गांव का भ्रमण कर धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को स्तनपान के लाभों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को पहले छह माह तक केवल माँ का दूध पिलाने तथा उसके बाद पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर धात्री माताओं के संतुलित एवं पौष्टिक आहार से संबंधित विभिन्न खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन भी किया गया। प्रतिभागियों को हरी पत्तेदार सब्जियाँ, दालें, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, अंकुरित अनाज, मौसमी फल, सूखे मेवे तथा अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। महिलाओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। साथ ही इस अवसर पर गांव में "एक पेड़ मां के नाम" के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर अनीता सिंह, प्रो० आभा सक्सेना, प्रो० मृदुला व्यास, प्रो०पूनम राय, डॉ अंजलि त्यागी, डॉ० सुधा यादव , डॉ नीलू गर्ग, डॉ रुचि त्रिपाठी , डॉ शालिनी श्रीवास्तव, डॉ दिव्या राय एवं भारी मात्रा में छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।